*विरुद्ध आहार*
*परस्पर विरुद्ध आहार का कभी सेवन न करें (अमल करें)* *-------------------------------* 1 दूध के साथ कोई भी फल नमक कटहल करेला भिन्डी मूली सलजम प्याज नींबू जामुन का कभी भी एक साथ सेवन नहीं करना चाहियेl 2. दूध और कुलत्थी भी कभी एक साथ नहीं लेना चाहिएl 3. नमक और दूध दूध और सभी प्रकार की खटाइयां, दूध और मूँगफली, तिल दूध और मछली, एक साथ प्रयोग ना करें। 4. दही गर्म करके नहीं खाना चाहिये हानि पहुँचती है, कढ़ी बनाकर खा सकते हैं। 5. शहद और घी समान परिमाण में मिलाकर खाना विष के समान है। 6. जौ का आटा कोर्इ और (गेहूं चना आदि) अन्न मिलाये बिना नहीं लेना चाहिए। 7. रात्रि के समय सत्तू का प्रयोग वर्जित है, बिना जल मिलाये सत्तू ना खायें। 8. तेज धूप में चलकर आने के बाद थोड़ा आराम करके ही पानी पियें, व्यायाम या शारीरिक परिश्रम के तुरन्त बाद पानी ना पियें या थोड़ी देर बाद पानी पियें और भोजन के प्रारम्भ में पानी पीना वर्जित है। 9. प्रात:काल भोजन के पश्चात तेज गति से चलना हानिकारक है। 10. शाम को खाने के बाद थोड़ी देर चलना आवश्यक है, खाना खाकर तुरन्त सो जाना हानिकारक है। 11. रात्रि में द...