आंवले के गुणकारी फायदे



आंवले को आयुर्वेद में कषाय कहा गया है यह विटामिन सी का भंडार है आंवला ही प्रकृति में एकमात्र ऐसा फल है जिसमें मौजूद विटामिन सी आंवले को उबालने पर भी नष्ट नहीं होता ।


आयुर्वेद में कायाकल्प औषधियां  चवनप्राश अवलेह या आयुर्वेद की महा औषधि त्रिफला चूर्ण आदि सभी का बेश (मुख्य औषधि घटक)आंवला ही है आयुर्वेद में पित्त नासक जो योग बनायेजाते है उन सभी में आंवला मिलाया जाता है आंवला श्वास तंत्र मानसिक विकास बालों केरोग कब्ज रोगों में लाभ कारी है आंवला यूरिक एसिड को साइट्रिक एसिड में बदलता है इसलिए गठिया जोड़ों का दर्द में उपयोगी है तथा गुर्दे के रोगी में उपयोगी है आंवला  कषाय होने के कारण रकत वाहिकाओं में गंदगी को बाहर निकालता है आंवला रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करता है आंवला आंखकी रोशनी बढ़ाता  है आंवला यकृत के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है ।


    किसी भी रूप में थोड़ा सा आंवला हर रोज खाते रहे जीवन भर उच्च रक्तचाप और हार्ट फेल नहीं होगा। इसके साथ चेहरा चमकदार बाल स्वस्थ और काले रहेंगे।


चाय पत्ती के पानी में आंवला पाउडर  मिलाकर बालों में लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं और बालों का झड़ना रुक जाता है।


आंवले को छोटा-छोटा करके अच्छे से सुखा लें  अब इन्हें नारियल तेल में तब तक उबालें जब तक आंवले काले और कठोर ना हो जाए। फिर ठंडा होने पर इसे छान लें फिर इसे प्रतिदिन अपने बालों पर लगाना है। यह बालों की सफेदी को रोकने के लिए बहुत  उपयोगी तरीका है।


 एक बड़ा चम्मच आंवले का रस

एक चम्मच बादाम का तेल या कुछ बूंदे नींबू का रस मिलाकर हर रात बालों में अच्छी तरह मसाज करें यह बालों की सफेदी रोकने में बहुत उपयोगी है।


10 ग्राम सूखे आंवले को लोहे के बर्तन में 4 दिन तक भिगोए। फिर इसे पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इसको ब्रश से भलीभांति बालों में लगाएं। 2 घंटे बाद फिर बालों को अच्छी प्रकार  से धो ले कुछ दिनों बाद बाल काले हो जाएंगे।


आ समय हुए सफेद बालों के उपचार के लिए लोहे के बर्तन में रात भर आंवला का पाउडर भिगोकर रखें सुबह बकरी का दूध या नींबू का रस मिलाकर नियमित बालों में लगाने से इससे आपके बाल काले हो जाएंगे।


 1 किलो आंवले का रस।

 1 किलो तिल का तेल।

 250 ग्राम मुलहठी।

250, ग्राम में थी का क्वाथ

इन तीनों चीजों को हल्की आंच पर पकाएं जब पानी सूख जाए। और तेल बच जाए इसे छानकर बोतल में भर लें इसको प्रतिदिन बालों पर लगाने से कुछ ही दिनों में बाल काले हो जाएंगे।

यशपाल सिंह आयुर्वेद रत्न 9837342534

Comments

Popular posts from this blog

अरंडी का तेल

धतूरा

तिल का तेल