Posts

Showing posts from March, 2025

कलौंजी

 #healthtips  "मौत को छोड कर हर मर्ज की दवाई है कलौंजी" कलयुग में धरती पर संजीवनी है कलौंजी, अनगिनत रोगों को चुटकियों में ठीक करती है। [A] कैसे करें इसका सेवन? कलौंजी के बीजों का सीधा सेवन किया जा सकता है। एक छोटा चम्मच कलौंजी को शहद में मिश्रित करके इसका सेवन करें। पानी में कलौंजी उबालकर छान लें और इसे पिएँ। दूध में कलौंजी उबालें। ठंडा होने दें फिर इस मिश्रण को पिएँ। कलौंजी को ग्राइंड करें व पानी तथा दूध के साथ इसका सेवन करें। कलौंजी को ब्रैड, पनीर तथा पेस्ट्रियों पर छिड़क कर इसका सेवन करें। [B] ये किन-किन रोगों में सहायक है? 1/. टाइप-2 डायबिटीज: प्रतिदिन 2 ग्राम कलौंजी के सेवन के परिणामस्वरूप तेज हो रहा ग्लूकोज कम होता है। इंसुलिन रैजिस्टैंस घटती है,बीटा सैल की कार्यप्रणाली में वृद्धि होती है तथा ग्लाइकोसिलेटिड हीमोग्लोबिन में कमी आती है। 2/. मिर्गी: 2007 में हुए एक अध्ययन के अनुसार मिर्गी से पीड़ित बच्चों में कलौंजी के सत्व का सेवन दौरे को कम करता है। 3/. उच्च रक्तचाप: 100 या 200 मि.ग्रा. कलौंजी के सत्व के दिन में दो बार सेवन से हाइपरटैंशन के मरीजों में ब्लड प्रैशर कम होता ...

सत्यानाशी

Image
 कल मैंने पालक कि क्यारी के पास उखड़ा हुआ सत्यानाशी (कंडाई) का औषधीय पौधा देखा तो मैं बोला कि रै यो क्यूं पाड़ दिया सत्यानाशी❓ बस इतना ही कहा था कि कन्वेंट एजुकेटिड भड़क उठी। कहने लगी कि मुझे बोलने की तमीज नहीं है। मैं हैरान रह गया। मैंने पूछा कि मैं क्या ग़लत बोला तो कहने लगी कि मैंने उसे सत्यानाशी कहा है। मैं बोला कि अगर मैं तुम्हें बोलता तो सत्यानाशण कहता। मैं तो यह कह रहा हूं कि यह सत्यानाशी का पौधा क्यूं पाड़ दिया❓ पालक कि जगह हम अनेक शाक खा सकते हैं पर सत्यानाशी का कोई और विकल्प नहीं है। तब जाकर बात शांत हुई। आज आप भी यह पोस्ट ध्यान से पढ़ें व अपने आसपास के औषधीय पौधों को पहचाने। अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI)की रिसर्च में सत्‍यानाशी पौधे को बेहद गुणकारी माना गया है। इस पौधे की जड़, तना, पौधे और पत्तियां तक बेहद फायदेमंद हैं। इसका सेवन करने से बुढ़ापा जल्दी नहीं आता। सत्‍यानाशी पौधे के फायदे जान कर आप चौंक जाएंगे। आयुर्वेद में कई ऐसे हर्ब्स और पौधे होते हैं, जिनके कई बेनिफिट्स होते हैं. उन्हीं में से एक है सत्यानाशी का पौधा, जिसे Argemone mexican...