*ब्राउन राइस*
ब्राउन राइस क्या है कैसै बनता है और क्यों खाने में उपयोगी है सफेद चावल से ब्राउन राइस।
*----------------------------------*
आपने कई जगह सुना और पढ़ा होगा कि वाइट राइस की
जगह ब्राउन राइस न सिर्फ वेट कंट्रोल रखते हैं बल्कि इसे खाने से आपको कई फायदे
मिलते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर ब्राउन राइस क्या होते
हैं और ये कैसे बनते हैं?
मुझे याद है आज से ५५से६०, वर्ष
पहले मेरे क्षेत्र (जनपद बिजनौर के नजीबाबाद तहसील में)देशी एक विशेष किस्म का धान
उगाया जाता था तब तक यहां सिंचाई साधनों का विस्तार नहीं हुआ था जो पूर्ण तया
वर्षा पर निर्भर था जिसकी बुआई की जाती थी आज की तरह जापानी तरिके से रोपाई रोपाई
नहीं की जाती थी ,फ़सल ६०से७०दिन में तैयार हो जाती थी प्रति
एकड़ उपज भी कम थी रंग भी धानी था एक को
साठी धान कहते थे जिसका थौल(बाली)गाभ से बाहर नहीं निकलती थी और गाभ में ही पक
जाती थी जिसका चावल ब्राउन रंग का होता था जिसके आटे की रोटी सर्दियों में खाई
जाती थी जो रोटी भी ब्राउन रंग की होती थी जो स्वाद और पौष्टिकता में आज के सभी
अनाज से बेहतर थी दुसरे को नक्का कहते थे जिसका रंग गहरा धानी था इसका चावल भी
ब्राउन ही निकलता था जो चावल के रूप में खाया जाता था जिस की सुगंध और स्वाद और पौष्टिकता इतना लाजवाब था आज के २००रुपये
किलो के चावल भी कहीं नहीं ठहरते आज यह देशी प्रजाति लगभग समाप्त होगयी हैं गढ़वाल
के कोटद्वार के आसपास नजीबाबाद के मोटा ढाक नगीना तहसील के कोट कादर में उगाई जाती
हैं जहां मेरे जैसे लोग जो शरद ऋतु में धान की रोटी के सौकीन है पैदावार कम होने
के कारण मुश्किल से ही मंगा पाते हैं वास्तव में वह था असल ब्राउन राइस आज का
ब्राउन राइस स्वाद और पौष्टिकता में उसके सामने कहीं नहीं ठहरते।
ब्राउन राइस और सफेद चावल में क्या अंतर है
ब्राउन राइस और सफेद चावल में क्या अंतर
है। दरअसल छिलका उतारने के बाद ब्राउन
राइस का भूसा(पोलिश) नहीं उतारा जाता, जिससे इसके पोषक
तत्व साबुत अनाज जितने ही रहते हैं। सफेद चावल का भूसा उतार कर उसे प्रोसेसिंग
करके सफेद पॉलिश युक्त कर दिया जाता है। इस प्रोसेसिंग के दौरान चावल में मौजूद कई
पोषक तत्व कम हो जाते हैं। हालांकि ब्राउन राइस को इसके स्वाद, पकने
में ज्यादा समय लेने और ज्यादा समय तक न रख पाने की वजह से भारत में अकसर लोग इसे
लेना पसंद नहीं करते, लेकिन अब बेहतर तकनीक की मदद से ब्राउन राइस को
ज्यादा समय तक रखा जा सकता है।
_____________________________________
((ब्राउन राइस या सादे चावल को स्टोर करने के
लिए सुहागा (Boric)का प्रयोग सुरक्षित और हानी रहित है
चावल चाहे सफेद हो या ब्राउन 1कुंतल चावल में
500, ग्राम सुहागे का पाउडर मिलाकर रखने से चावल में लम्बे समय तक
सुरक्षित रहते हैं सुहागा पंसारी की दुकान पर आसानी से मिल जाता है पाउडर बनाबनाया
भी मिलता है पाउडर न मिलने पर छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ कर जो आसानी से टूट जाता
है मिक्सर ग्राइंडर में पीस कर पाउडर बना लें यह एक सस्ता प्राकृतिक उत्पाद है जो
मानव स्वास्थ्य के लिए हानी रहित है।))
_______________________________________
इसका
स्वाद भी अब काफी लोगों को पसंद आने लगा है। ब्राउन राइस में भी नॉन बासमती
फायदेमंद है। इसके दाने का आकार छोटा और जीआई (ग्लाइसेमिक इंडेक्स) कम होता है।
*ब्राउन राइस खाने के फायदे :
-मोटापा कम करने में मदद करता है।
-डायबिटीज के खतरे को कम करता है।
-हड्डियों में मैग्नीशियम की कमी को पूरा करता
है।
-पेट संबंधी विकारों से बचाव में मददगार साबित
होता है।
-जीआई कम होने के कारण पेट भरा हुआ महसूस होता
है।
-ज्यादा फाइबर से पेट जल्दी भर जाता है।
-एंटीऑक्सीडेंट से तनाव और बीमारियां रोकने में
मदद मिलती है।
*ब्राउन राइस उपयोगी आहार*
*आयुर्वेद सरल चिकित्सा*
*सफेद चावल छोड़िए और ब्राउन राइस खाइए,
जानिए इसके 5 बेहतरीन फायदे*
*--------------------------------------*
जो लोग हेल्दी डाइट और व वजन कम करने में
दिलचस्पी रखते हैं और चावल से परहेज करते हैं, उनके लिए
ब्राउन राइस एक बेहतरीन विकल्प है। कैलोरी कम होने के साथ-साथ इसके और भी कुछ
फायदे हैं
*1. कोलेस्ट्रॉल*
ब्राउन राइस खाने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि
यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अनचाहे फैट को शरीर के आंतरिक भागों में जमने से
रोकता है।
*2. डाइबिटीज*
सामान्यत: चावल में शर्करा की मात्रा अधिक होती
है, जिसके कारण डाइबिटीज के रोगी इससे दूरी बनाए रखते हैं। लेकिन ब्राउन
राइस के सेवन से रक्त में शर्करा का स्तर नहीं बढ़ता। इसलिए यह आपके लिए बेहतर
विकल्प है।
*3. हृदय रोग*
हार्टअटैक या हृदय के अन्य रोग, ज्यादातर
हृदय की धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के जमाव के कारण होते हैं। ऐसे में ब्राउन राइस
का सेवन इससे बचाकर आपके हृदय की भी रक्षा करता है।
*4. हड्डियां*
मैग्नीशियम व कैल्शियम से भरपूर होने के कारण
ब्राउन राइस, हड्डियों को मजबूत करने के लिए बेहद फायदेमंद
है। सफेछ चावल की अपेक्षा यह सेहत के कई फायदे देता है।
*5. वजन कम*
वजन कम करना चाहते हैं, और चावल
से दूर नहीं रह सकते, तो सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस को भोजन में शामिल
करें। कुछ ही समय में आप वजन में कमी महसूस करेंगे।
Comments
Post a Comment