"आ गया है गर्मी का मौसम,"

खानपान में शुरू कर दीजिए ये 5 बदलाव*

*----------------------------------*

1. गर्मियों (ज़ायद) में आने वाले बेल कुल कै फलों में पानी की मात्रा काफी होती है, इसलिए इनका सेवन अवश्य करें।जैसे तरबूज, खरबूज, खीरा  ककडीआदि को नियमित लेने से शरीर में पानी के साथ खनिज पदार्थों खनिज-लवणों की भी पूर्ति होती है।


2. गर्मी में सामान्य खाना जैसे दाल, चावल, सब्जी, रोटी आदि खाना ठीक रहता है। गर्मी में भूख से थोड़ा कम खाना चाहिए। इससे आपका हाजमा भी ठीक रहेगा और फुर्ती भी बनी रहेगी। इसके साथ तली हुई चीजों को ज्यादा न खाएं, यह आपका हाजमा बिगाड़ सकते हैं।


3. गर्मियों में शरीर का अधिकांश पानी पसीने के रूप में वाष्पीकृत हो जाता है। इसलिए दिन में कम से कम 4 लीटर पानी पिएं।


4. गर्मी में नारियल पानी, छाछ और लस्सी पीने से भी जल का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। गर्मी के मौसम में तली और मसालेदार चीजें खाने की इच्छा ज्यादा होती है। लेकिन इस मौसम में इन चीजों से बचा जाना ही बेहतर होता है।


5, गर्मी  के मौसम में ज्यादा देर तक धूप में रहने से सन बर्न  होने का खतरा बना रहता है।


6. खाने में बहुत ज्यादा नमक भी न लें। नमकीन, मूंगफली, तले हुए पापड़-चिप्स और तेल में तले हुए खाद्य पदार्थ न ही खाएं तो बेहतर होगा।


7, कच्चा आम की कैरी लू लगने का एक बेहतरीन उपचार है कैरी बनाने की विधि 

एक  या दो कच्चे आम आग में भून लें ठंडा होने पर आमकी गुठली और छिलका निकाल कर एक गिलास ठंडे पानी में मैस करलें  इसके बाद 50, ग्राम गुड़ दो चुटकी भूना हुआ जीरा पाउडर एक चुटकी काला नमक मिलाकर पीलाने से गर्मी से होने वाले दस्त बंद होजाते है ताप उतर जाता है डिहाईड्रेशन नहीं रहती ।



यशपाल सिंह आयुर्वेद रत्न 9837342534

Comments

Popular posts from this blog

अरंडी का तेल

धतूरा

तिल का तेल