*गर्मी के मौसम में लाभदायक अनाज*
गर्मियों में इन मिक्स अनाज की रोटियां खाने से पेट रहता है ठंडा, Weight Loss में मैं मिक्स आटे की रोटियां खाने से पेट रहता है ठंडा, Weight Loss में भी मिलेगी मदद।
*---------------------------------------------*
भारत की दुनिया को सबसे बड़ी देन है भोजन की विविधता गर्मियों का अनाज सब्जियां फल अलग और सर्दियों का फल सब्जी अनाज अलग सर्दियों के खाने में जहां चिकनाई की मात्र अधिक होती है अनाज गरम तासीर वाले होते हैं जैसे बाजरा मक्का साठी चावल का आटा मंडूआ रागी संवाई आदि वहीं गर्मियों में जौ ज्वार चना आदि आज गर्मियों में खाये जाने वाले भोजन के बिषय में जानतें हैं।
अगर आप इन आटों से बनी रोटी का सेवन करेंगे, तो आपको वजन कम करने और पेट को ठंडा रखने में मदद मिलेगी.
गर्मी में अपने खानपान पर पूरा ध्यान रखना चाहिए. वरना पेट में गर्मी हो सकती है और आपको गैस, पेट में जलन, दस्त, अपच आदि का खतरा हो सकता है. लेकिन अगर आप गर्मियों में खास आटे से बनी रोटियों का सेवन करेंगे, तो आपका पेट ठंडा रहेगा. इसी के साथ आपको वेट लॉस करने में भी मदद मिलेगी. आइए जानते हैं कि कौन-से आटे की रोटियां पेट को ठंडक पहुंचाती हैं.
गर्मियों में इन आटे की रोटी खाने से मिलेगा फायदा
1. सत्तू गर्मी में आज से ५० वर्ष पहले सत्तू का सेवन सभी घरों में किया जाता था वो अलग बात है अमीर लोग सत्तू में खांड मिलाते थे केवड़ा और गुलाब जल बुरांस का जूस मिला कर पीते थे और आम भारतीय परिवार सत्तू में गुड़ छाछ मिलाकर सत्तू बनाकर पीते थे सत्तू का काफी सेवन किया जाता था . क्योंकि यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है. सत्तू के लिए प्रयोग किया जाने वाले अनाज भुने हुए जौ और भूनें हुए चने का आटा पेट को देर तक भरा रखता है, जिससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है. सत्तू से शरीर को फाइबर के साथ प्रोटीन, आयरन, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं.
2. गेहूं चने के आटे की रोटी
गर्मियों में गेहूं में दसवां हिस्सा चना मिला कर उस के आटे की रोटी बेफिक्र होकर खाई जा सकती है. क्योंकि, गेहूं की तासीर ठंडी होती है, जो पेट को शांत व ठंडा रखने में मदद करती है. गेहूं का आटा पाचन को सुधारने, ब्लड को साफ करने और थायरॉइड ग्लैंड्स के लिए फायदेमंद होता है.
3. जौ और चने के आटे की रोटी
गर्मी में जौ चने के आटे की रोटी भी खाई जा सकती है. यह पेट को ठंडक देने के साथ प्रोटीन भी प्रदान करता है. अगर आप वजन कम करना है, तो भी प्रोटीन से भरपूर ये रोटी मदद कर सकती है और इससे मसल्स को विकसित होने में भी फायदा मिलता है.
4. जौऔर गेहूं के आटे की रोटी
अगर आप गर्मियों में सूरज की तपिश से खुद को बचाना चाहते हैं, तो जौ के आटे की रोटी खा सकते हैं. जौ का आटा कब्ज, पेट दर्द जैसी परेशानियों से राहत देता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है.।
5.,ज्वार के आटे की रोटी ज्वार की तासीर ठंडी होती है तथा ज्वार पोष्टिक और जल्दी पचने वाला अनाज है जिन व्यक्तियों का गर्मी के मौसम में अक्सर पेट ख़राब रहता है वह ज्वार की रोटी खायें लाभदायक है।
6, मिश्रित आटा सबसे अधिक फायदेमंद है आटे के लिए मिश्रण इस प्रकार बनायें जोंकों चाहें तो धान से चावल बनाने वाली मशीन में निकल वा सकते हैं गेहूं दो किलो जौ दो किलो चना आधा किलो ज्वार आधा किलो का मिश्रण बना कर आटा बना कर खाने से गर्मियों के मौसम में स्वास्थ्य उत्तम रहता है गर्मियों में इस आटे की रोटी खानी चाहिए।।
यशपाल सिंह आयुर्वेद रत्न 9837342534
Comments
Post a Comment