सोने से पहले गर्म पानी पीने से क्या होता है
?
पानी के महत्व के बारे में जितनी बात की जाए, उतना कम है, लेकिन आज हम आपको गर्म पानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जी हाँ, अक्सर डॉक्टर बीमार व्यक्ति को गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं।गर्म पानी पीने से एक नहीं कई सारी बीमारियां दूर होती है जिसकी वजह से गर्म पानी पीने से आप हैल्दी भी रह सकते हैं।ऐसे में अगर हम आपको कहे कि रोजाना रात को खाने के बाद गर्म पानी पीना है तो आपको शायद थोड़ा हैरानी हो सकती है लेकिन चौकिए मत क्योंकि रात को गर्म पानी पीने से कई लाजवाब फायदे होते हैं।
गर्म पानी क्यों पीना चाहिए - अगर आप से कोई कहे कि आपको गर्म पानी पीना चाहिए तो सबसे पहले आप कहेंगे कि क्यों पियें? बता दें कि मेडिकल साइंस के मुताबिक गर्म पानी पीने से शरीर में मौजूद सभी बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं या फिर मर जाते हैं।इसलिए हर इंसान को गर्म पानी जरूर पीना चाहिए।दरअसल गर्म पानी पीने से बॉडी में फैट भी नहीं जमता है और इन्सान फिट भी रह सकता है लेकिन सवाल यह उठता है कि गर्म पानी कब पीने से ज्यादा लाभ होता है तो हमारा जवाब होगा रात में तो अब जानते हैं कि रात में गर्म पानी पीने से क्या फायदे होते हैं।
१) कब्ज ;- रोजाना रात को खाना खाने के आधा घंटे बाद एक गिलास गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या नहीं होती है।ध्यान रहे कि पानी उतना ही गर्म करें जितना आप पी सके।मतलब अपनी क्षमता के अनुसार पानी को गर्म करें, न कि पूरा जलता हुआ पानी पी लें।
२) बालों की चमक के लिए ;- रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी पीने से बाल बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हो जाते हैं।जी , हाँ गर्म पानी पीने से बालों में चमक और मजबूती आती है जिससे ये काफी ज्यादा खूबसूरत हो जाते हैं।
३) मोटापा ;- यदि आप मोटापा से परेशान हैं तो आप को रोजाना रात को गर्म पानी पीना शुरू कर देना चाहिए।गर्म पानी पीने से बॉडी में जमे हुए अतिरिक्त वसा गायब हो जाता है इसलिए आज ही रात को गर्म पानी पीना शुरू कर दें।
४) सर्दी जुकाम ;- यदि आप को सर्दी जुकाम हो गया है तो रात को गर्म पानी जरूर पिये इससे आप को फौरन आराम मिलेगा और संक्रमित बीमारियों से भी बच सकेंगे।
५) चमकती त्वचा के लिए ;- यदि आप अपने चेहरे की रंगत बढ़ाना चाहते हैं तो आप को रोजाना सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी जरूर पीना चाहिए। इससे आपकी त्वचा चमकने लगेगी।
६) बुखार ;- यदि आप को बुखार हैं तो आप को रात को गर्म पानी पीना चाहिए इससे आपकी बॉडी का तापमान बिल्कुल नॉर्मल हो जायेगी।
७) पथरी की समस्या ;- यदि किसी को पथरी हो गई है तो उसे रोजाना रात को एक गिलास गर्म पानी पीना चाहिए इससे पथरी पेशाब के रास्ते से धीरे धीरे निकलने लगती।
८) जोड़ों का दर्द ;- अक्सर बढ़ती उम्र के साथ जोड़ो का दर्द भी बढ़ता है ऐसे में रोजाना एक गिलास गर्म पानी पीकर इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।
९) दिल को स्वस्थ बनाए ;- रोजाना रात को एक गिलास गर्म पानी पीने से दिल की बीमारी नहीं होती है और दिल एकदम फिट रहता है इसलिए रोजाना एक गिलास गर्म पानी जरूर पीए।
१०) पाचन तंत्र के लिए ;- यदि आप को भूख नहीं लगती है या फिर आपका पाचन ठीक से नहीं होता है तो आपको रोजाना सोने से ठीक पहले एक गिलास गर्म पानी पीना चाहिए इससे आपकी भूख न लगने की समस्या खत्म हो जाएगी और आपका पाचन भी ठीक रहेगा।
DDadima ke Gharelu Nuskhe - घरेलू नुस्खे
हेल्थ टुडे से साभार
Comments
Post a Comment