*मूली*
सर्दियों में मूली खाने के हैं कई जबरदस्त फायदे,
*-----------------------*
सर्दियों के
मौसम में सर्व शुलभ सस्ती और बहुउपयोगी लाभकारी कंद आधारित सब्जी मूली खाने
के हैं कई जबरदस्त फायदे, रखती है इन 15समस्याओं से दूर ,
मुली कंद में सल्फर
मैग्निशियम आदि और पत्तों मेंआयरन फोलिक एसिड B6 जैसे जीवन उपयोगी तत्व होते है मूली का कंद जितना उपयोगी है उससे अधिक
उपयोगी हैं पत्ते ।
सर्दी का मौसम आते ही बाज़ार में मूली की उपलब्धता बढजाती है वैसे तो अब
पोली हाउस से पूरे साल भर ताजी मूली मिल
जाती है फिर भी सर्दी के मोसम में मूली अधिक उपयोगी है और सस्ती भी मिलती है।
जिस
दिन आप मूली खायें उसदिन दूध या दूध से बनी चिजें नखायें मूली के साथ अरबी की सब्जी कटहल और सूरन की
सब्जी भी निषेध है दूध और मूली एक दुसरे के विजातीय खाद्य पदार्थ है दूध और मूली
साथ खाने से आमाशय और ग्रहणी में विष बनता
हैआप का डाइजेस्टिव सिस्टम खराब हो सकता है त्वचा पर चकत्ते निकल सकते हैं दुष्ट
रोग सोरायसिस सफ़ेद दाग कुष्ठ रोग दमा
जैसे रोग हो सकते हैं वैसे तो वांगभटट जी ने 103खादय एक दूसरे की विपरीत प्रकृति
के बताये हैं परन्तु यह अलग विषय है।
ठंड में रोजाना थोड़ी मूली को सलाद के रूप में
लेना चाहिए क्योंकि शरीर के लिए इसका नियमित सेवन बहुत अच्छा होता है क्योंकि
इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, गन्धक,
आयोडीन तथा लौह तत्व पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होते हैं। इसमें
सोडियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन तथा मैग्नीशियम भी होता है। मूली में
विटामिन ए भी होता है मूली का सेवन करने से गुर्दों और पित्ताशय में पथरी नहीं
बनती। इसके अलावा भी ठंड के मौसम में सलाद के रूप में मूली खाने के अनेक फायदे आइए
जानते हैं ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में।
मूली का ताजा स्वरस पत्तों सहित एक गिलास 25, ग्रामपपीते की
जड़ का स्वरस तथा एक छोटी चम्मच छाया में
सुखाएगुड़हल के फूलों का चूर्ण 1, ग्रेन
के साथ सुबह-शाम खाने से पित्ताशय
की पथरी गलकर निकल जाती है अनुभूत प्रयोग है।
100मिली मूली जो जमीन में हो रस में 150,
ग्राम सरसों के तेल में जब
तक रस जल कर तेल न रह जाए पका लें ठंडा कर कान में डालने से कान का बहना दुखन
सुनाई कम आने में अति उत्तम तेल है ।
पीलीया यकृतशोथ यकृत कच्छ खून में हिमोग्लोबिन
की कमी होने पर मूली बथवे का स्वरस पत्तों
सहित खाने से लिवर ठीक होता है ।
मूली
के बीज का चूर्ण एक चम्मच साम को दूध के साथ खाने से बेहतरीन बाजिकरण का काम करता
है ।
मूली के रस में थोड़ा नमक और नीबू का रस मिलाकर
नियमित रूप में पीने से मोटापा कम होता है और शरीर सुडौल बन जाता है। मूली के
पत्ते काटकर नींबू निचोड़ के खाने से पेट साफ होता है व स्फूर्ति रहती है। पेट
संबंधी रोगों में यदि मूली के रस में अदरक का रस और नीबू मिलाकर नियम से पियें तो
भूख बढ़ती है। पेट के कीड़ों को नष्ट करने में भी कच्ची मूली फायदेमंद साबित होती
है।
हार्ट से संबंधित बीमारी से ग्रस्त लोगों व
कोलेस्ट्रॉल पेशेन्ट्स के लिए मूली का सेवन लाभदायक होता है।ब्लडप्रेशरके रोगियों
के लिए मूली का सलाद के रूप में नियमित रूप से सेवन अच्छा माना गया है क्योंकि हाई
ब्लड प्रेशर को शांत करने में मूली मदद करती है।
सुबह-सुबह मूली के नरम पत्तों पर सेंधा नमक
लगाकर खाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है। मूली शरीर से कार्बन डाई ऑक्साइड
निकालकर ऑक्सीजन प्रदान करती है। मूली हमारे दाँतों और हड्डियों को मजबूत करती
है।थकान मिटाने और अच्छीनींद लाने में भी मूली काफी फायदेमंद होती है।
मूली ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में
मदद करता है. Image : shutterstock
:
सर्दियों (Winter) में खांसी सर्दी की समस्या काफी लोगों में
होती है. ऐसे में अगर आप विंटर में मिलने वाली सब्जी मूली (Radish) का
सेवन रेग्युलर करें तो आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं. मूली सेहत (Health)
के लिए भी कई मामलों में फायदेमंद (Benefits) होती है.
इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो बीमारियों को दूर करने का
काम करता है. मूली में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा मे पाया जाता है जो सेल्स को
डैमेज होने से बचाता है
मूली
के सेवन से डाइबिटीज से भी बचा जा सकता है.
सर्दी
(Winter) के मौसम में कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर
आपको सिजनल बीमारियों से बचना है और अपने इम्युन सिस्टम को मजबूत रखना बहुत ही
जरूरी है. ऐसे में मूली (Radish) का सेवन कर आप कई सिजनल बीमारियों से
बच सकते हैं. आयुर्वेद विद्वानों और आधुनिक शोधों के मुताबिक, मूली
में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, रिबोफ्लेविन, नियासिन,
विटामिन बी6, फोलेट, पोटैशियम,
आयरन, मैग्नीज, फाइबर,
शुगर पाया जाता है. जिस वजह से सर्दियों में मूली का सेवन आपकी सेहत
के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता
है. मूली में कैल्शियम और पोटैशियम हार्ट डिजीज की समस्याओं को दूर रखने में काफी
फायदेमंद है. तो आइए जानते हैं कि मूली आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद हैं.
मूली के फायदे
1.डायबिटीज
से बचाता है मूली का खाने में उपयोग:-
मूली में कई ऐसे कैमिकल कॉम्पेनेंट होते हैं
जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक हैं और इंशुलिन लेवन को बैलेंस
रखने में मदद करता है. यही नहीं, मूली में कई ऐसे एन्जाइम भी होते हैं
जो डाइबिटीज के फॉरमेशन को ब्लॉक करना है.
2.पेट के लिए फायदेमंद
मूली में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है
जो पाचन तंत्र को ठीक करने में मदद करता है और पेट संबंधी अधिकतर बीमारियों को दूर
करता है. अगर आप रोज मूली को सलाद के रूप में खाएं तो आपको कब्ज की समस्या कभी
नही होगी.
3.इम्युनिटी बनाए स्ट्रॉन्ग
मूली में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और
एंथोसायनिन पाये जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को बढाने में मदद करता है. मूली
में विटामिन ए, सी, ई, बी
6, पोटैशियम समेत कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं जो इम्युनिटी बढाने
में काफी फायदेमंद हैं।
4.स्किन डिजीज की समस्या रहती है दूर
मूली में मौजूद फॉस्फोरस और जिंक ठंड में ड्राई
स्किन को नरिश करने का काम करता है और मुंहासे, चेहरे पर
होने वाले लाल चकत्ते, अलर्जी आदि को दूर रखने में मदद करता है.
5.बॉडी रखता है हाइड्रेट
शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए अगर
मूली का सेवन किया जाए तो इससे शरीर में डीहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती और शरीर
को प्राकृतिक रूप से हाइड्रेट रखने में मदद मिलता है.
6.ब्लड प्रेशर रखे ठीक
शरीर में सोडियम और पोटैशियम के संतुलन को ठीक
रखने में भी मूली मदद करती है. बता दें कि शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने से हाई
ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है.
7,हाजमा ठीक करती है मूली
रोज आधा कप मूली का जूस सेंधा नमक और
आधानींबू का रस मिलाकर पीने से हाजमा
दुरुस्त होता है और भूख बढ़ती है।
8,मूली करें आंखों को निरोग
मूली और दोआंवलेका स्वरस 250मिली 0.5, ग्राम
दाखनी मिर्च का पाउडर मिलाकर सुबह सवेरे पीने से आंखों का लाल पन खुजलाहट ठीक होती
है रतोंधी नहीं आती आंख की रोशनी बढ़ती है।
9,चेहरे के दाग-धब्बे हटाने मूली
मूली और गाजर का स्वरस 200मिलीएक चुटकी दाल
चीनी पाउडर डालकर रोज सुबह पीने से चेहरे के दाग धब्बे नहीं रहते चेहरा सुंदर और
चमकदार हो जाता है।
10,मुंह की बदबू
मिटाती है मूली
मूली
को काला नमक और कालीमिर्च पाउडर मिलाकर कर खाने से पहले खाने से मुंह से आने वाली
बदबू मिटाती है।
11खून बढ़ाती है मूली
मूली पत्तों सहितऔर अनार का का जूस मिलाकर पीने
से खून में लाल रक्त कणिकाओं की संख्या तेजी से बढ़ती है और रक्त अल्पता का रोग
ठीक होता है।
12,,मूली पेट के
कीडों को निकाले।
मूली के स्वरस में एक चुटकी हींग मिलाकर पीने
से पेट के कीड़े निकल जाते हैं।
13मूली का नियमित रुप से सेवन करता है बवासीर
को ठीक।
मूली के ताजे पत्तों सहित निकाले एक गिलास
(३००मिली) स्वरस में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण सुबह खाली पेट लें इसके एक घंटे बाद
ही कुछ खायें इस प्रयोग से बवासीर के
मस्से सूखकर गिर जाते हैं और बवासीर पूरा
तरह से ठीक हो जाती है
,14,मूली करें कान
वहना बंद
100, ग्राम शुद्ध
सरसों तेल में 100मिली मूली का स्वरस और 5, ग्राम
रतन जोत डाल कर तबतक पकायें जब तक मूली रस जल जाये और तेल शेष रहने पर छान कर रखें
यह तेल कान में डालने से कान का बहना मवाद आना आवाज होना ठीक होता है।
15,मूली पेशाब की
जलन को करें ठीक गुर्दे की करें सफाई।
मूली का स्वरस पत्तों सहित में आधा चम्मच बड़ी
इलायची चूर्ण मिलाकर पीने से पेशाब की जलन रुक रुक कर पेशाब आना ठीक होता है
गुर्दे में बैठी रेत गंदगी साफ हो जाती है।
16,मूली निकाले
गुर्दों की पथरी।
मूली का स्वरस पत्तों सहित 250मिली लीटर में एक
चम्मच आंवला चूर्ण और एक ग्राम जवाखार मिलाकर 40दिन पिटने से गुर्दों की पथरी निकल
जाती है पित्ताशय में मूली पथरी बनने नहीं देती इन्सूलिन ग्लैंड को शक्ति देती है
लीवर में हो गयी गांठ को घुलाती है।
मूली का अधिक मात्रा में खाना पाचन तंत्र को
ख़राब करता है इसलिए संतुलित मात्रा में ही मूली का खाने में प्रयोग करना चाहिए।
Comments
Post a Comment