*फूल गोभी *



*-------------------------*

 एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर *फूल गोभी *

सर्द क़ालीन सब्जीयों की चर्चा फूलगोभी की सब्जी की के बगैर अधूरी है अक्सर सर्दियों में फूल गोभी खाना लोगों को पसंद होता है, फिर चाहे वो गोभी की सब्जी हो या गोभी के पराठे और ऐसा हो भी क्यों न. आखिरकार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूलगोभी स्वाद और सेहत का एक अच्छा कॉम्बिनेशन जो है आप भी इसके स्वाद और सेहत को मिलने वाले फायदे के कारण फूलगोभी को खाने से नहीं रोक पाएंगे फूल गोभी सर्दियों में सबसे ज़्यादा खाई जाने वाली सब्जियों में से एक है. ये जितनी टेस्ट में उम्दा होती है उतने ही उम्दा हैं इसके गुण और इसे खाने के फायदे. फूल गोभी के विटामिन और पोषक तत्वों की बात करें, तो 100 ग्राम फूल गोभी में सबसे ज़्यादा कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है और सबसे ख़ास बात ये है कि फूल गोभी रोज़ की ज़रूरत का 70 से 100% तक का विटामिन सीऔर के, देनें में भी बेजोड़ है. इसके अलावा, फूल गोभी में 2% कैल्शियम और ऑयरन, 6%पोटेशियम और 3% मैग्नीशियम और सल्फर भी पाया जाता है. फूलगोभी के ये सभी गुण आपको सर्दियों के दौरान कई बीमारियों से बचा सकते हैं. इसके अलावा इसे खाने के कई और फायदे भी हैं. तो चलिए जानते एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूल गोभी खाने के फायदे।

 

इम्यूनिटी बूस्टर

फूलगोभी में विटामिन सी की मात्रा काफी ज़्यादा होती है, जो कि एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करती है. साथ ही, अपने एंटी इंफ्लेमेटरी इफ़ेक्ट की वजह से ये आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है और शरीर को कई तरह के संक्रमणों और बीमारियों से बचाती है।

 

 डाइजेशन बनाए बेहतर

100 ग्राम फूलगोभी में 92 ग्राम पानी होता है जो आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. साथ ही, ये फाइबर का भी एक अच्छा सोर्स है, जो कब्ज से बचाव और डायजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखने का काम करता है. इसके अलावा, गोभी में ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक तत्व भी पाया जाता है, जो आपके डायजेस्टिव सिस्टम को सही रखता है।

 

 मौसमी फ्लू से बचाए

फूल गोभी में मौजूद विटामिन-सी आपको सर्दी-जुकाम जैसे मौसमी फ्लू से बचा सकता है. साथ ही, ये आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. इसके अलावा, फूल गोभी हाई कार्ब्स से भी भरपूर होती है जो आपकी बॉडी को एनर्जी देने का काम करती है।

 

 फुल्ली एंटीऑक्सिडेंट

फूलगोभी एंटीऑक्सिडेंट का एक बड़ा सोर्स मानी जाती है. इसके ये एंटीऑक्सीडेंट्स आपके सेल्स को हानिकारक फाइन रेडिक्लस और सूजन से बचाते हैं. यूं तो कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं लेकिन फूल गोभी में खासतौर पर "ग्लूकोसाइनोलेट्स और आइसोथियोसाइनेट्स", ये दो एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपको फेफड़े, स्तन और प्रोस्टेट कैंसर से बचाने में माहिर हैं।

 

 हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

फूलगोभी में कैरोटीनॉयड और फ्लेवोनॉइड एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं, जिन्हें दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. साथ ही, फूल गोभी के ये एंटीऑक्सिडेंट बॉडी में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरह से होने में मदद करते हैं. इन एंटीऑक्सीडेंट्स की ताकत का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 100 ग्राम ताजी फूलगोभी में 267.21 मिलीग्राम फ्लेवोनोइड पाया जाता है, जो आपके दिल की सेहत को संभाल ने के लिए काफी है।

 

फूल गोभी एक प्रकार की सब्जी है जो अपने पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती है। यहाँ कुछ फूल गोभी खाने के लाभ हैं:

 

 *एंटीऑक्सीडेंट*: फूल गोभी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं।

 *कैंसर से बचाव*: फूल गोभी में कैंसर-रोधी गुण होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं।

 *पाचन तंत्र*: फूल गोभी में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज को रोकता है।

. *वजन कम करने में मदद*: फूल गोभी में कैलोरी कम होती है और फाइबर अधिक होता है, जो वजन कम करने में मदद करता है।

*त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद*: फूल गोभी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाते हैं।

 *मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद*: फूल गोभी में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

 *आंखों के लिए फायदेमंद*: फूल गोभी में विटामिन सी और ल्यूटिन होते हैं जो आंखों को स्वस्थ बनाते हैं।

*प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है*: फूल गोभी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं।

 

यह ध्यान रखें कि फूल गोभी का अधिक मात्रा में सेवन करने से कुछ लोगों को एलर्जी या पेट की समस्याएं हो सकती हैं थायराइड और गठिया तथा किडनी के रोगी फूल गोभी का सेवन चिकित्सक की सलाह से ही करें

 

 ब्रेन फंक्शन और मूड को करे बूस्ट

फूल गोभी कोलिन का एक अच्छा सोर्स है, जिसका काम होता है ब्रेन हेल्थ का ख्याल रखना. फूल गोभी खाने से आपकी याददाश्त, मूड, मांसपेशियों पर कंट्रोल और न्यूरोट्रांसमीटर सिस्टम को सही रखने में मदद मिलती है।

 

त्वचा और बालों के लिए असरदार

फूल गोभी में मौजूद विटामिन-सी कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है. ये कोलेजन एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हुए आपकी स्किन को मॉइस्चराइज रखता है. जिससे बढ़ती उम्र के साथ स्किन पर नज़र आने वाली प्रॉब्लम्स जैसे कि ड्राईनेस और झुर्रियां कम दिखाई पड़ती हैं।स्वाद और सेहत का एक अच्छा कॉम्बिनेशन जो है को खाने से नहीं रोक पाएंगे फूल गोभी सर्दियों में

यशपाल सिंह आयुर्वेद रत्न

Comments

Popular posts from this blog

अरंडी का तेल

धतूरा

तिल का तेल