: *सेमल*
*-------------------------*
सर्दियों में सेमल की कली (सिमलौटे)की सब्जी
खाई जाती है यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है शरीर अंदर में गर्मी पैदा करती है गला
और आंतों के कैंसर को ठीक करने में सहायक है सेमल की कली फूल पत्ते छाल जड़ सभी
औषधिय गुणों से परिपूर्ण है और और विभिन्न रोगों को ठीक करने की छमता रखती है
विशेष रूप से महिलाओं को सिमलौटे की सब्जी खाने से पीसीओडी में लाभ मिलता है।
सेमल एक औषधीय पेड़ है और इसे साइलेंट डॉक्टर
भी कहा जाता है। इस पौधे की सबसे अधिक खेती भारत, मलेशिया,
श्रीलंका, हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया
और अफ्रीका में की जाती है। इस पेड़ के हर हिस्से को विभिन्न प्रकार की बीमारियों
के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग अस्थमा, दस्त,
घाव, ल्यूकोरिया, एनीमिया
और त्वचा की समस्याओं के इलाज में किया जाता है।
सेमल के फायदे स्वप्नदोष के लिए *
स्वप्नदोष का इलाज करने के लिए भी आप इस जड़ी
बूटी का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीचे इसके बारे में बताया जा रहा है:
सामग्री:
सेमल की जड़ का पाउडर, विदारी
की जड़ का पाउडर, शतावर और मिश्री को मिक्स कर लें।
इसके बाद दिन में दो बार दूध के साथ इस मिश्रण
का सेवन करें।
ग्रास नली और बड़ी आंत का कैंसर
सेमल की कली(सिमलौटे)को मट्ठे (छाच) में उबाल
कर देने से ग्रास नली और बड़ी आंतों के कैंसर को ठीक करता है अनुभूत प्रयोग है।
सेमल के लाभ करें रक्त को साफ करने में मदद -
यह जड़ी बूटी खून को साफ करने में भी लाभकारी
पाई गई है। यदि इसका पर्याप्त मात्रा में सेवन किया जाए तो यह जड़ी बूटी खून को
अंदर से साफ करने में मदद करती है। नीचे इसके बारे में बताया जा रहा है:
सामग्री:
सेमल के पत्ते
पानी
सेमल का इस्तेमाल ब्लड पूरीफिकेशन के लिए कैसे
करें:
सबसे पहले सेमल के पत्तों को अच्छे से धोएं।
अब इन पत्तों को पानी में अच्छे से ग्राइंड कर
लें।
इसके बाद इस मिश्रण को छान कर, इसका
सेवन करें।
ल्यूकोरिया से राहत पाने के लिए भी आप, सेमल
का सेवन कर सकते हैं। यह जड़ी बूटी इस समस्या को ठीक करने में मदद करती है। नीचे
इसके बारे में बताया जा रहा है:
गर्भावस्था
में योनि से सफेद पानी आने का इलाज
सामग्री:
सेमल की जड़ का पाउडर
पानी या दूध
सेमल का इस्तेमाल ल्यूकोरिया का इलाज करने के
लिए कैसे करें:
सबसे पहले सेमल की जड़ को अच्छे से धो लें।
अच्छे से सुखाने के बाद, पाउडर
तैयार करें।
आप दिन में दो बार पानी या दूध के साथ इस पाउडर
का सेवन कर सकते हैं।
सेमल के सेवन से आपको हैवी पीरियड्स से राहत
मिल सकती है। निम्नलिखित तरीके से इसका प्रयोग करें:
सामग्री:
सेमल की जड़ का पाउडर - 100 ग्राम
मुलेठी पाउडर - 50 ग्राम
स्वर्ण गेरू - 25 ग्राम
पानी या दूध
सेमल का इस्तेमाल हैवी पीरियड्स के लिए कैसे
करें:
सेमल की जड़ के पाउडर, मुलेठी
पाउडर और स्वर्ण गेरू को अच्छे से मिक्स करें।
इसके बाद दिन में दो बार पानी के साथ इन मिश्रण
का सेवन करें।
सेमल का उपयोग मुहांसे, फोड़े,
त्वचा के निशान और जलने के निशान को कम करने के लिए किया जा सकता है।
नीचे इसके बारे में बताया जा रहा है:
सामग्री:
सेमल के तने का कांटेदार हिस्सा
दूध या पानी
सेमल का इस्तेमाल मुहांसों को ठीक करने के लिए
कैसे करें:
सेमल के तने के कांटेदार हिस्से को पानी और दूध
में मिक्स करके पेस्ट तैयार करें।
अब इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
सेमल
की छाल का पेस्ट घाव को भरने में मदद करता है। नीचे इसके बारे में बताया जा रहा
है:
सेमल की छाल को अच्छे से साफ कर लें।
इसके बाद इस छाल से एक पेस्ट तैयार करें।
इस पेस्ट को अपने घावों पर लगाएं।
यह पेस्ट दिन में कम से कम चार से पांच बार लगाएं।
सेमल के उपयोग से शरीर की कमजोरी को दूर करने
में मदद मिल सकती है।
सामग्री:
सेमल के फूल
2 बड़े चम्मच शहद
1 बड़ा चम्मच देसी घी
दूध
सेमल का इस्तेमाल कमजोरी दूर करने के लिए कैसे
करें:
सेमल के फूल के हरे भाग को अच्छे से साफ करें।
इसके बाद इसे छाया में सूखाएं और पाउडर तैयार
करें।
अब दूध में सेमल के फूलों का पाउडर, शहद
और देसी घी को अच्छे से मिक्स करें।
और दिन में एक बार इसका सेवन करें।
किसी भी प्रकार की मूत्र समस्याओं से राहत पाने
के लिए, आप सेमल की छाल का उपयोग कर सकते हैं। यह जड़ी बूटी मूत्र विकारों में
बहुत ही लाभकारी है। नीचे इसके बारे में बताया जा रहा है
सामग्री:
सेमल की छाल - 20 ग्राम
पलाश के फूल - 10 ग्राम
सेमल का इस्तेमाल मूत्र समस्याओं के लिए कैसे
करें:
सेमल की छाल और पलाश के फूलों को मिक्स करके एक
काढ़ा तैयार करें।
अब 10ml की खुराक
में इसका सेवन करें।
यह उपाय मूत्र समस्याओं के लिए बहुत ही लाभकारी
होता है।
स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए, पर्याप्त
मात्रा में दूध का उत्पादन होना बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में आप सेमल का सेवन
कर सकते हैं। यह जड़ी बूटी स्तन दूध को बढ़ाने में लाभकारी मानी गई है। नीचे इसके
बारे में बताया जा रहा है:
सामग्री:
सेमल की जड़ की छाल को अच्छे से साफ करें।
इसके बाद जड़ को अच्छे से सूखाकर, पाउडर
बना लें।
अब स्तन में दूध बढ़ाने के लिए इस पाउडर का दिन
में दो बार सेवन करें गुनगुने पानी के साथ सेवन करें।
जुकाम और खांसी को ठीक करने के लिए, यदि
सेमल का सेवन किया जाएं तो यह बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। नीचे इसके बारे
में बताया जा रहा है:
सामग्री:
सेमल की जड़ का पाउडर
अदरक का पाउडर
काली मिर्च पाउडर
सेमल का इस्तेमाल जुकाम और खांसी के लिए कैसे
करें
काली
मिर्च पाउडर को अच्छे से मिक्स करें।
जुकाम और खांसी को ठीक करने के लिए, एक
छोटी मात्रा में इसका सेवन करें।
उपयोग आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह से ही करना
चाहिए।
यशपाल सिंह आयुर्वेद रत्न
Comments
Post a Comment