जई *(ओट्स)



 

१०, वर्ष पहले तक देखा था कि जई का पौधा गेंहू के साथ बिना बोए ही उग आता था और हम लोग इसको गाय के लिए चारे के रूप में काटकर ले आते थे । आजकल शहर में रहने वाले इसको नाश्ते के लिए बहुत महँगे रेट में मंगवाते है और अब पता चला कि हम लोग भी इसको खा सकते है और प्रोटीन का यह बहुत बड़ा भण्डार है ।

       जई में विभिन्न विटामिन और  एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते है ।इसको ओट्स भी कहते है, जो फाइबर का अच्छा स्रोत हैं।एवेना सैटिवा या ओट्स एक साबुत अनाज है जो दुनिया भर के लोगों में नाश्ते का एक लोकप्रिय विकल्प है  । जई का उपयोग मानव उपभोग के लिए दलिया के रूप में बन गया है।मैंने इसका चारा जीवन के प्रथम ३०वर्षों में अपनी गायों को खूब खिलाया था लेकिन आजकल घर पर बहुत महँगा ख़रीदकर ख़ुद के नाश्ते में प्रयोग करता हूँ।

यशपाल सिंह आयुर्वेद रत्न 

Comments

Popular posts from this blog

अरंडी का तेल

धतूरा

तिल का तेल