२८) *भारतीय आहार विज्ञान* भाग-2:-
*आयुर्वेद वांग्मय में स्वस्थ जीवन के लिए आहार(भोजन) का महत्व है जो भी हम खाते हैं उससे रस बनता है और रस से ओज बनता क्या आप को पता है जो आज आप खा रहे हैं वह आपके बोनमैरो में ४०दिन बाद मिलता है यह अप चाहे भूल जायें आपने ४०दिन पहले क्या खाया था परंतु आपका शरीर नहीं भूलता और ४०दिन बाद भी आज जो हम खा रहे हैं उसके अच्छे या बुरे परिणाम होसकते है ओज सेही शरीर का पोषण शारीरिक शक्ति और मानसिक विकास होता है तथा विरुद्ध दुषित हानी कारक आहार रोग का कारण भी बनता है ।
*आयुर्वेद विद्वानों केअनुसार भोजन के तीन प्रकार होते हैं।
*हर व्यक्ति का खान-पान उसके संस्कार और संस्कृति के अनुसार होता है। खान-पान में युगों से जो पदार्थ प्रयोग किए जाते रहे हैं, आज भी उन्हीं पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। यह अवश्य है कि इन विभिन्न खाद्य पदार्थों में कुछ ऐसे हैं जो बहुत फायदेमंद होते हैं, तो कुछ ऐसे जो बेहद नुकसानदायक होते हैं। इसी आधार पर प्राचीनकाल में आयुर्वेद ने आहार को मुख्य रूप से तीन प्रकार बताये हैं।
*सात्विक भोजन*-
*यह ताजा, रसयुक्त, हल्की चिकनाईयुक्त और पौष्टिक होना चाहिए। इसमें अन्ना, दूध, मक्खन, घी, शरबत, लस्सी जैसे तरल पदार्थ बहुत लाभप्रद हैं। इनसे चित्त एकाग्र तथा पित्त शांत रहता है। भोजन में ये पदार्थ शामिल होने पर विभिन्न रोग एवं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से काफी बचाव रहता है।
*राजसी भोजन:-
*इसमें सभी प्रकार के पकवान, व्यंजन, मिठाइयाँ, अधिक मिर्च-मसालेदार वस्तुएँ, नाश्ते में शामिल आधुनिक सभी पदार्थ, शक्तिवर्धक दवाएँ, चाय, कॉफी, कोको, सोडा, पान, तंबाकू, मदिरा एवं व्यसन की सभी वस्तुएँ शामिल हैं। राजसी भोज्य पदार्थों के गलत या अधिक इस्तेमाल से कब, क्या तकलीफें हो जाएँ या कोई बीमारी हो जाए, कहा नहीं जा सकता।
*इनसे हालाँकि पूरी तरह बचना तो किसी के लिए भी संभव नहीं, किंतु इनका जितना कम से कम प्रयोग किया जाए, यह किसी भी उम्र और स्थिति के व्यक्ति के लिए लाभदायक रहेगा। वर्तमान में होनेवाली अनेक बीमारियों का कारण इसी तरह का खानपान है, इसलिए बीमार होने से पहले इनसे बचा जाए, वही बेहतर है। इसमें सभी प्रकार के पकवान, व्यंजन, मिठाइयाँ, अधिक मिर्च-मसालेदार वस्तुएँ, नाश्ते में शामिल आधुनिक सभी पदार्थ, शक्तिवर्धक दवाएँ, चाय, कॉफी, कोको, सोडा, पान, तंबाकू, मदिरा एवं व्यसन की सभी वस्तुएँ शामिल हैं।
*तामसी भोजन:-
*इसमें प्रमुख मांसाहार माना जाता है, लेकिन बासी एवं विषम आहार भी इसमें शामिल हैं। तामसी भोजन व्यक्ति को क्रोधी एवं आलसी बनाता है, साथ ही कई प्रकार से तन और मन दोनों के लिए प्रतिकूल होता है।
खान-पान की खास बाते।
*जब जल्दी में हों, तनाव में हों, अशांत हों, क्रोध में हों तो ऐसी स्थिति में भोजन न किया जाए, यही बेहतर है।
आयुर्वेद के अनुसार जो मनुष्य खाना खाता है, शरीर के प्रति उसका कर्तव्य है कि वह व्यायाम अवश्य करें।
बुजुर्गों के लिए टहलना ही पाचन के लिए पर्याप्त व्यायाम है।
*भोजन ऋतु, स्थान और समय के अनुसार ही करें। बार-बार न खाएँ। यदि समय अधिक निकल जाए तो भोजन न करना ज्यादा अच्छा है।
*भोजन के साथ पानी न पीएँ। आधे घंटे पहले और एक घंटे बाद पीएँ यदि पानी के बगैर भोजन करना संभव नहीं है तो भोजन के बीच में पानी पीना भी ठीक है।
*भूख को टालना ठीक नहीं। यह शरीर के लिए नुकसानदायक है।
*दिनभर में इतना काम अवश्य करें कि शाम को थकावट महसूस हो। इससे भूख लगेगी और नींद भी अच्छी आएगी।
यशपाल सिंह आयुर्वेद रत्न9837342534
Comments
Post a Comment